नई दिल्ली। मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच राजधानी में सुबह हल्की ठंड का एहसास जारी है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। अब बुधवार से कोहरा छाने लगेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि जल्द ही कोहरा छाने लगेगा।मंगलवार को दिन भर आसमान साफ रहा और धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है।आर्द्रता का स्तर 94 से 35 प्रतिशत के बीच रहा। सबसे कम अधिकतम तापमान पालम में 29.3 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को सुबह कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें