महाभारत में 'कर्ण' की भूमिका वाले पंकज धीर का निधन

 


एक्टर पंकज धीर (68) का आज निधन हो गया। उन्होंने पॉपुलर टीवी शो महाभारत में दानवीर कर्ण का किरदार निभाया था। वे काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे।पंकज धीर ने कई हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया। उन्हें चंद्रकांता, युग, द ग्रेट मराठा और बढ़ो बहू जैसे शो में देखा गया। वे आशिक आवारा, सड़क, सोल्जर और बादशाह जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके थे।

सिने & टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ( CINTAA) ने आधिकारिक बयान में पंकज धीर के निधन की पुष्टि की।पंकज धीर को महाभारत में कर्ण का रोल निभाने से की पहचान मिली थी। हालांकि, शुरुआत में शो में उन्हें अर्जुन का रोल ऑफर हुआ था। उन्होंने इस किरदार के लिए ऑडिशन भी दिया था। पंकज इसके लिए तैयार थे, लेकिन कुछ सीन में महिला के गेटअप और मूंछें मुंडवाने की शर्त पर उन्होंने मना कर दिया।

टिप्पणियाँ